Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»KBC का सवाल सुन छूटेगी हंसी, बस में 10 लोग. 5 उतरे, 3 चढ़े, फिर 2 उतरे और 4 चढ़ गए, अब बस में कितने लोग हैं?जानिए जवाब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से…
    मनोरंजन

    KBC का सवाल सुन छूटेगी हंसी, बस में 10 लोग. 5 उतरे, 3 चढ़े, फिर 2 उतरे और 4 चढ़ गए, अब बस में कितने लोग हैं?जानिए जवाब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कौन बनेगा करोड़पति में अक्सर आम लोगों की जगह कुछ खास मेहमान भी आते हैं. जो दर्शकों को जीभर कर एंटरटेन भी करते हैं और इस खेल को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देते हैं. एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति में कुछ खास मेहमान आए हैं. ये वो लोग हैं जो अपने वन लाइनर्स और पंचेज से हर बात को मजेदार बना देते हैं. अमिताभ बच्चन के पूछे एक सवाल को भी इन मेहमानों ने अपने जवाब से बेहद मजेदार बना दिया. चलिए जानते हैं कौन हैं ये मेहमान और किस सवाल को उन्होंने बनाया मजेदार.

    अमिताभ बच्चन का सवाल

    कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग एपिसोड में चार नामी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आ रहे हैं. जिसमें अनुभव सिंह बस्सी, अभिषेक उपमन्यु, हर्ष गुजराल और रवि गुप्ता शामिल हैं. अमिताभ बच्चन इन सबसे एक सवाल पूछते हैं. सवाल भी बहुत मजेदार है. जो कुछ इस तरह था एक बस में 10 लोग थे. 5 उतरे, 3 चढ़े, फिर 2 उतरे और 4 चढ़ गए. अब बस में कितने लोग हैं. ये सवाल जितना दिलचस्प था सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स ने इस सवाल को अपने जवाब से और भी ज्यादा मजेदार बना दिया.

    सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स के जवाब

    इस सवाल के जवाब में सारे कंटेस्टेंट को हाथ में पकड़ी हुई बेल बजानी थी. जिसे सबसे पहले अभिषेक उपमन्यु ने सबसे पहले बजाया. उसके बाद अभिषेक उपमन्यु ने मजाक में कहा कि सर मैं तो बस इसे टेस्ट कर रहा था. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अनुभव सिंह बस्सी की तरफ देखा. उन्होंने भी तुरंत एक मजेदार पंच मारने में देर नहीं की. उन्होंने कहा कि भाई, हम तो फ्लाइट से जाते हैं. बस में चढ़ने की आदत नहीं है. इन लोगों से पूछो. ये सुनकर सबकी हंसी छूट गई. इसके बाद बारी आई हर्ष गुजराल की. जवाब में हर्ष गुजराल ने कहा कि ये कौन लोग हैं जो बार बार चढ़ और उतर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप को देखते हुए लगता है कि केबीसी का ये एपिसोड काफी मजेदार होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…

    November 9, 2026

    नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…

    November 8, 2026

    तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

    November 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.