Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»युवा तस्करी का खुलासा : जॉब का झांसा देकर युवाओं को थाइलैंड से म्यांमार ले जाकर बेचा
    मुख्य समाचार

    युवा तस्करी का खुलासा : जॉब का झांसा देकर युवाओं को थाइलैंड से म्यांमार ले जाकर बेचा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल, अच्छे पैकेज वाली नौकरी के नाम पर विदेश भेजकर ‘साइबर स्लेवरी’ करवाई जा रही है। यह ऐसा आधुनिक अपराध है, जिसमें लोगों को किसी बहाने से ऑनलाइन या सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर जबरन काम करवाया जाता है। एक तरह से गुलामों की तरह काम करवाया जाता है। ऐसे ही ‘साइबर स्लेवरी’ करवाने वाली अंतरराष्ट्रीय गैंग का राज्य साइबर सेल ने भंडफोड़ कर दो एजेंट को गिरफ्तार किया है।

    गैंग का सुराग तब लगा, जब भोपाल के जितेंद्र अहिरवार को एक एजेंट ने डाटा एंट्री की जॉब ऑफर कर थाईलैंड भेजा। वहां एजेंट के साथी टैक्सी से थाईलैंड-म्यांमार की सीमा तक ले गए, फिर नदी पार करवाकर म्यांमार ले गए। इसके बाद साइबर स्कैम करने वाली कंपनियों को बेच दिया। म्यांमार में जितेंद्र को कैद में रखा। मारपीट की गई। कुछ समय बाद म्यांमार की आर्मी ने रेस्क्यू कर थाईलैंड भेजा। वहां से भारत डिपोर्ट किया गया। लौटने पर साइबर सेल में शिकायत की गई।

    लुकआउट सर्कुलर जारी

    राज्य साइबर सेल ने टीम बनाकर जांच शुरू की। पता चला कि नौकरी के विज्ञापन देकर लोगों को थाईलैंड बुलाकर अवैध तरीके से म्यांमार ले जाया जाता था। वहां साइबर स्कैम करने वाली कंपनियों के हाथों विदेशी मुद्रा के एवज में बेच दिया जाता था। इस मामले में बड़े और संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आई। बिहार के कुछ एजेंट पाए गए। बाद में साइबर सेल ने बिहार के जमुई में आरोपियों की तलाश की। विदेश में होने का पता चला तो लुकआउट सर्कुलर जारी कर आरोपी फैज अकरम और मोहित अग्रवाल को पकड़ा गया।

    जानिए क्या है साइबर स्लेवरी (Cyber Slavery)

    लालच: विदेश में बेहतर जॉब। घर बैठे कमाई।

    फंसाना: पासपोर्ट/फोन जब्त करना। बाहर नहीं जाने देना।

    जबरन काम: लोगों के बैंक खातों की जानकारी निकालना। उन्हें ठगना।

    नहीं किया तो: काम करने से मना किया मारपीट। परिजन को धमकी।

    साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

    -अजनबी से नौकरी या ऑफर मिलने पर सावधान रहें।

    -व्यक्तिगत जानकारी न दें।

    -विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से बचें।

    -संदिग्ध लिंक, ऐप से दूर रहें।

    -किसी प्रकार की धमकी, दबाव मिलने पर शिकायत करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप

    April 10, 2026

    ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    April 10, 2026

    खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.