रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिशु संरक्षण माह के शुभारंभ पर कालीबाड़ी स्थित जिला चिकित्सालय में 6 माह से 5 साल के बच्चों को आयरन ड्रॉप और 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ड्रॉप पिलाया। यह कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू होकर आगामी 21 फरवरी तक चलेगा।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश दिए , ताकि मच्छरों से होने वाले संक्रमण से बच्चों को बचाया जा सके। शिशु संरक्षण माह का उद्देश्य बच्चों में खून की कमी और विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव करना है। इस अभियान के तहत बच्चों को आवश्यक पोषण तत्वों की खुराक दी जा रही है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने बच्चों को समय पर विटामिन और आयरन ड्रॉप की खुराक दें, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी मौजूद थे।
Trending
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
- नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
- सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
- शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
- जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात

