Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
    • मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
    • मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
    • मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
    • अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
    • मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
    • बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»चलगली में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    चलगली में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ व शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम चलगली में जिला स्तरीय जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील शिविर में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का निवारण किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष वाड्रफनगर श्री विनोद जायसवाल, चलगली सरपंच गोंड साय, गणमान्य नागरिक पुष्पा जयसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, पंचायत और अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर और सीईओ ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    शिविर में ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराया, जिनमें से कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष समस्याओं के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने कहा कि जनसमस्या समाधान शिविर न केवल समस्याओं के निवारण का माध्यम है, बल्कि यह प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने बाल विवाह, नशाखोरी और अंधविश्वास जैसी सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की और ग्रामीणों को दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक बुराइयां केवल परिवारों को नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करती हैं। इस दिशा में हम सभी को मिलकर प्रयास करना है ताकि बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
    सीईओ श्रीमती रेना जमील ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि ऋण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा शिविर माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा बल्कि उन्हें अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक दौड़ भाग भी नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है, सभी शिविर का लाभ अवश्य लें।
    इस दौरान कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नन्हें बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन भी कराया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पत्र, किसान कार्ड, राशन कार्ड, मछली जाल एवं बीज और अन्य हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी चेतन साहू, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा

    May 18, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…

    May 18, 2026

    अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त

    May 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.