Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    मुख्य समाचार

    शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chamoli Road Accident: उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

    यह हादसा ल्वाणी गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक ईको वैन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग देहरादून से एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने परिजनों के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे। उनके पारिवारिक सदस्य भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। भजन सिंह के पार्थिव शरीर को एक निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव लाया जा रहा था, जबकि परिजन ईको वैन से पीछे-पीछे आ रहे थे। 

    आज सुबह करीब चार बजे ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थराली पुलिस, डीडीआरएफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एक ओर जहां परिवार अपने दिवंगत सदस्य के अंतिम संस्कार की तैयारी में था, वहीं रास्ते में हुए इस हादसे से गांव शोक में डूब गया। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.