Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    मुख्य समाचार

    पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/सूरत: गुजरात का सूरत दुनियाभर में साड़ियों के व्यापार और डायमंड की चमक के लिए जाना जाता है लेकिन शहर में घरेलू झगड़े के मामले में पति ने इच्छामृत्यु मांग कर हैरान कर दिया है। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर घरेलू झगड़ों के बाद उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज करके, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं वह कथित तौर पर झगड़े भड़काती है और बाद में पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करती है, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है। अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों द्वारा लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, इच्छा-मृत्यु की मांग की है।इस मामले में सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    पति ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

    सूरत के रहने वाले किरीट पटेल ने जिला कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों और निजी परेशानियों के कारण उसके पास अपनी जान लेने की इजाजत मांगने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। पटेल का आरोप है कि मौजूदा पत्नी ने पिछले विवाह से हुए बेटे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। पुलिस से संपर्क करने के बावजूद, इस शिकायत के संबंध में कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पटेल ने कहा कि उसने अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया था कि वे इस मामले की जांच करें और उचित कार्रवाई करें, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

    दोनों की है तीसरी शादी

    पति के इच्छामृत्यु मांगने के साथ यह मामले जोड़े का शादी को लेकर भी चर्चा में आय गया है। पटेल और उनकी पत्नी दोनों की ही तीसरी शादी है। पटेल ने मौजूदा पत्नी की तुलना लुटेरी दुल्हन से की है। आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने पिछले पतियों से भी पैसे ऐंठे थे। हालांकि ये आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। पटेल के अनुसार, उनकी मौजूदा शादी 14 नवंबर, 2024 को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों ने बार-बार उन पर पैसों के लिए दबाव डाल रहे हैं।

    सुसाइड की धमकी भी दी

    किरीट पटेल ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि एक तय समय-सीमा के भीतर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया, तो वह कोई ‘अतिवादी कदम’ उठा सकते हैं। अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों या इच्छामृत्यु की मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पति के पत्नी से परेशान होकर इच्छामृत्यु मांगने के मामले को लेकर बहस छिड़ी है। पति की मांग पर अभी तक सूरत जिला प्रशासन ने कोई बयान साझा नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.