Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नाबालिग किशोरी ने दिया मृत शिशु को जन्म, आंगन में दफन मिला मृत शिशु, महिला गिरफ्तार, कुदाल बरामद…
    क्राइम

    नाबालिग किशोरी ने दिया मृत शिशु को जन्म, आंगन में दफन मिला मृत शिशु, महिला गिरफ्तार, कुदाल बरामद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा- नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और मृत शिशु को जन्म देने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन में दफनाए गए मृत शिशु को बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल कुदाल भी जब्त की गई है।

    मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को करीब 10 दिन पहले हुई थी। पूछताछ में एक नाबालिग लड़के का नाम सामने आया। किशोरी की मां के अनुसार, लड़के की मां ने दोनों का विवाह कराने की बात कही थी।

    आरोप है कि 19 अगस्त को आरोपी महिला ने किशोरी को गर्भपात कराने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी की दवा खिलाई और मामले की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा। इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया।

    मृत शिशु को घर ले जाकर दफनाने का आरोप

    आरोप है कि महिला मृत शिशु को अपने साथ ले गई और बिना पुलिस को सूचना दिए अपने घर के आंगन में दफना दिया। दूसरी ओर, किशोरी की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे 22 अगस्त को सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया।किशोरी की मां के बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 वर्षीय गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आंगन से मृत शिशु बरामद किया गया और कुदाल जब्त की गई। आरोपी को 23 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी ने पीड़िता से की शादी, बदला रंग, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किए शेयर

    September 9, 2026

    लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की घर में घुसकर हत्या, डबल मर्डर में पुरानी रंजिश की आशंका

    September 8, 2026

    दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, शादी का दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.