राष्ट्रीय

पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा

महिला पर्यटक और पायलट की मौत

पणजी। उत्तरी गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान लापरवाही की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पैराग्लाइडिंग कर रही एक महिला पर्यटक और उसके प्रशिक्षक की मौत हो गई है। पुलिस इस घटना के बारे में रविवार को जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे केरी गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि पुणे निवासी पर्यटक शिवानी डाबले और उनके प्रशिक्षक सुमल नेपाली (26) की केरी पठार में दुर्घटना में मौत हो गई। महिला का प्रशिक्षक नेपाली नागरिक था। अधिकारी ने बताया कि दाबले ने ‘पैराग्लाइडिंग’ के लिए जिस ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी’ से बुकिंग कराई थी, वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘पैराग्लाइडर’ खड्ड में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button