Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»एशिया की सबसे लंबी सडक़ सुरंग में महज 300 मीटर बची है खुदाई
    राष्ट्रीय

    एशिया की सबसे लंबी सडक़ सुरंग में महज 300 मीटर बची है खुदाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसियां—श्रीनगर, एशिया और देश की सबसे लंबी सडक़ सुरंग की खुदाई अब सिर्फ 300 मीटर बची है, जो कि अगले महीने पूरी हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं श्रीनगर-लेह राजमार्ग स्थित जोजिला सुरंग की। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि अब केवल 300 मीटर खुदाई का काम बचा है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह मई के अंत तक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि 13 किलोमीटर से अधिक लंबी यह सुरंग पूरी होने के बाद कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे साल भर आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

    13,155 मीटर है कुल लंबाई

    मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संयुक्त मुख्य परिचालन अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि जोजिला सुरंग की कुल 13,155 मीटर लंबाई में से केवल 300 मीटर खुदाई शेष है। हम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक ब्रेकथ्रू की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ब्रेकथ्रू तब होगा, जब दोनों छोरों, कश्मीर के बालताल और द्रास सेक्टर के मीनामार्ग से काम कर रही टीमें सुरंग के अंदर मिलेंगी। ब्रेकथ्रू के बाद बालटाल और मीनामार्ग की तरफ के लोग सुरंग के अंदर एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा और इससे आगे के काम आसान हो जाएंगे।

    3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में

    दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक में बनायी जा रही यह सुरंग भारत की सबसे लंबी सडक़ सुरंग और दोनों दिशाओं से आवाजाही के लिए बनने वाली एशिया की सबसे लंबी सुरंग बनने वाली है। इससे सोनमर्ग और द्रास के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब 15 मिनट रह जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि खुदाई का काम 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है, लेकिन पूरी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य फरवरी 2028 रखा गया है।

    हर मौसम में आवाजाही

    जोजिला सुरंग का अत्यधिक रणनीतिक और आर्थिक महत्व है। यह लद्दाख के लिए निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करेगी, जो भारी बर्फबारी के कारण हर साल कई महीनों तक देश से कटा रहता है। बेहतर पहुंच से पर्यटन, व्यापार और रक्षा रसद (लॉजिस्टिक्स) को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में जोजिला पर यातायात पूरी तरह से मौसम पर निर्भर है, जहां सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी और लगातार भूस्खलन के कारण मार्ग लंबे समय तक बंद रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी

    April 14, 2026

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    April 14, 2026

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम का रोड शो , वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.