नारायणपुर, 21 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि जारी किया गया है। नक्सल पीड़ित परिवार के 04 सदस्यों हेतु 05-05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ग्राम मुरसुलनापा निवासी करवे पद्दा, श्रीमती जुरी पद्दा और ग्राम मरकाबेड़ा निवासी गिलूराम पद्दा को उनके परिवार के मृतक सुखराम पद्दा और चैतूराम पद्दा के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत मरकाबेड़ा, ग्राम पंचायत गोमे (ग्राम झारवार), ग्राम पंचायत आदनार के निवासियों को 04 जून 2024 को नक्सलियों द्वारा ग्राम से भगा दिया गया एवं 04 लोगों की हत्या किया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा 05-05 लाख रूपये का चैक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग उपस्थित थे।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
- अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
- मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
- मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
- मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
- मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
- बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
