Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
    • SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
    • IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
    • सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
    • पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायगढ़»मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
    रायगढ़

    मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़, 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरओ सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के समस्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के नगरीय निकायों में आगामी 11 फरवरी को मतदान ईवीएम मशीनों के माध्यम से होगा। इस अवसर पर एडिशनल सीईओ महेश पटेल ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि मतदान दलों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल एवं विकास सिन्हा ने बताया कि ईवीएम से होने वाले निर्वाचन में केवल बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। पूर्ववर्ती निर्वाचनों में प्रयुक्त वीवीपेट की व्यवस्था इस बार नहीं होगी। मतदाताओं को मतदान कक्ष में बैलेट यूनिट में दो बार बटन दबाकर महापौर/ अध्यक्ष तथा पार्षद पद के अभ्यर्थियों को मतांकन करना है। बेलेट यूनिट में इस प्रकार दोनों पदों के लिए बटन विभाजित रहेंगे। दो बार बटन दबाने के बाद ही मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। ईवीएम से मतदान के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत का निर्वाचन तीन चरणों में संपन्न होगा। जिसमें जिले के पंचायतों के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंचायत का निर्वाचन मत पत्रों तथा मत पेटी के माध्यम से किया जाएगा। उक्त प्रक्रिया के संबंध में भी आज के प्रशिक्षण में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतदान दलों का आगामी प्रशिक्षण 30 एवं 31 जनवरी को सभी ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़

    May 30, 2026

    बालोद के दल्लीराजहरा में रोज 50–70 चमगादड़ों की मौत,जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे…

    May 30, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

    May 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.