गरियाबंद 24 जनवरी 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम 25 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी, संस्थाओं को उनके द्वारा संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्याे को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही कॉलेजों में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित किए गए निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में नए मतदाताओं को बैच और एपिक कार्ड वितरित किया जाएगा।
Trending
- आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
- SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
- ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
- IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
- सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
- पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
- झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
- शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
