राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और सोच-समझकर मतदान करेंगे और लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे देश के निर्माण और सशक्तिकरण की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जो देश के लोकतंत्र को सशक्त स्तंभ यानी मतदाता को सम्मानित करने का दिन है। यह अवसर हमें हमारे अधिकार और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, जिससे हम अपने देश के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने मतदान के अधिकार को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि हर नागरिक का वोट अनमोल है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल समारोह तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम कैसे अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं है यह हमारे विचारों, आशाओं और सपनों की अभिव्यक्ति है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो और अपने मतदान का प्रयोग करें।
सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि केवल शपथ ग्रहण करना पर्याप्त नहीं है, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक मतदान के महत्व को समझे। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का योगदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक मतदान प्रक्रिया से वंचित न रहे। कार्यक्रम के अंत में सीईओ ने सभी उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाएं रखने और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प एवं शपथ लिया।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
- अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
- मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
- मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
- मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
- मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
- बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…

