Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात
    • गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक
    • 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएशन के जरिए खुलेगा राज, त्विषा शर्मा मौत के मामले में CBI की जांच तेज
    • RBI कर रहा प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को दे सकता है मंजूरी
    • पहले मारी गोली, फिर शवों को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
    • बैन:दिल्ली में नहीं मिलेगी फ्रांस की ये मशहूर शराब, 3000 करोड़ के टैक्स केस में कंपनी को कोर्ट से भी झटका…
    • जीवनसाथी बना ‘जल्लाद’,हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट…
    • छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर सीट से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों काफी चर्चा में…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक
    खेल

    गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात टाइटंस (GT) ने दूसरे क्वालीफायर मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल के फ़ाइनल में जगह बनाई है। जहां उनका मुक़ाबला 31 मई को गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

    गुजरात ने हासिल की एकतरफा जीत

    मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

    तीसरी बार आईपीएल फाइनल में बनाई जगह

    गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। साल 2022 में जीटी ने आरआर को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था। अगले सीजन यह टीम फिर से फाइनल में पहुंची, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी का सामना आरसीबी से होगा, तो दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब को जीतना चाहेंगी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। टीम 1.5 ओवरों में महज 9 के स्कोर तक यशस्वी जायसवाल (1) और ध्रुव जुरेल (7) के रूप में दो बड़े विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला।

    वैभव लगातार दूसरे मुकाबले में शतक चूके

    वैभव ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के साथ मजबूत साझेदारी की। वैभव लगातार दूसरे मुकाबले में शतक चूके। उन्होंने 47 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 96 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा 35 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन की तूफानी पारी खेली। विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    गिल और सुदर्शन की 167 रन की साझेदारी

    इसके जवाब में जीटी ने 18.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ 77 गेंदों में 167 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 32 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 53 गेंदों में 104 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 15 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर ने 9 गेंदों में 16 रन की पारी खेली, जबकि राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 17 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    न्यू चंडीगढ़ में क्वॉलिफायर-2

    May 29, 2026

    क्वालीफायर-2 में किसका चलता है सिक्का, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

    May 28, 2026

    फाइनल टिकट के लिए RCB-गुजरात टाइटंस में होगी भिंड़त

    May 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.