Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात
    अंतर्राष्ट्रीय

    “युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 4 साल से ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। काफी कोशिशों के बावजूद यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इस विषय में एक बड़ी बात कह दी है। पुतिन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध अंत के करीब है। पुतिन ने कजाकिस्तान (Kazakhstan) के अपने राजकीय दौरे के समापन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया।

    नहीं बताई टाइमलाइन

    पुतिन ने भले ही यह कह दिया कि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई तय टाइमलाइन नहीं दी। हालांकि पुतिन ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने यह बयान हल्के में नहीं दिया, बल्कि युद्धक्षेत्र की स्थिति के विश्लेषण के आधार पर दिया है, जहाँ रूसी सेनाएं सभी दिशाओं में आगे बढ़ रही हैं और यह हर दिन देखने को मिल रहा है।

    रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से मची है भीषण तबाही

    रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अब तक भीषण तबाही मच चुकी है। यूक्रेन को इस युद्ध की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि रूस को भी इस युद्ध की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है। दोनों देशों के लाखों सैनिक इस युद्ध में हताहत हुए हैं। हज़ारों यूक्रेनी नागरिक भी युद्ध की वजह से हताहत हुए हैं। लाखों यूक्रेनी नागरिक विस्थापित हुए। यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को करीब 195 बिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है। देश में पुनर्निर्माण और रिकवरी की कुल लागत करीब 588 बिलियन डॉलर्स तक बताई जा रही है, जो देश की कई साल की जीडीपी के बराबर है। देश के व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान हुआ है। युद्ध पर भारी खर्च की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है और अभी भी हर दिन यह खर्च हो रहा है। तेल-गैस राजस्व घटा, मुद्रास्फीति बढ़ी और विकास दर धीमी हुई है। कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से रूस को दीर्घकालिक नुकसान हुआ है। दुनियाभर के कई देशों पर इस युद्ध का असर पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर निर्भरता कम करेंगे G-7 देश

    June 18, 2026

    ‘हमारा पैसा नहीं’….डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का लिया फैसला

    June 18, 2026

    पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक से पहले US ‘पैसिफिक कमांड’ से हटाया इंडो; भारत पर क्या होगा असर?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.