कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में नए साल की शुरुआत में ही दो कोचिंग छात्रों के सुसाइड के बाद अब एक कोचिंग टीचर के आत्महत्या करने की दुखद खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विवेक शर्मा कोटा के तलमंडी सेक्टर 1 में किराए पर रहकर एक निजी कोचिंग में स्टूडेंट्स को पढ़ाते थे. पुलिस ने बताया कि विवेक ने अपने कमरे पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिस कारण उनकी मौत हो गई. जब विवेक ने घरवालों का फोन नहीं उठाया तो उनके परिचित रात दस बजे रूम पर विवेक को देखने पहुंचे थे. परिचितों ने विवेक को रूम में बेहोश पाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि कीटनाशक का सेवन करने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है. विवेक के पिता राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन हैं.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन हरीश शर्मा के बेटे विवेक के सुसाइड के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विवेक के कमरे की एफएसएल की जांच करवाई है. इसके अलावा सैंपल भी लिए गए हैं. घटना के बाद विवेक के पिता हरीश शर्मा व उनके भाई शुक्रवार सुबह कोटा पहुंचे थे. उनके आने के बाद पुलिस ने कमरे में एफएसएल टीम भेजकर जांच करवाई. विवेक शहर की एक कोचिंग में पढ़ाते थे. करीब 4 महीने पहले ही तलवंडी सेक्टर 1 में किराए पर रह रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Trending
- झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
- भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
- सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
- रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
- युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ

