Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल» ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    लाइफस्टाइल

     ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क का मशहूर टाइम्स स्क्वायर रविवार को भारतीय साड़ियों के रंग, कढ़ाई और पारंपरिक शिल्प से जगमगा उठा. ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में प्रवासी भारतीय महिलाओं और युवतियों ने अलग-अलग राज्यों की साड़ियां पहनकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश किया.

    असम से बनारस तक दिखी साड़ियों की विविधता

    पीटीआई के अनुसार, कार्यक्रम में असम की पारंपरिक बुनाई, लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी रेशम और कांजीवरम जैसी साड़ियों ने खास आकर्षण बटोरा. अलग-अलग रंग, कपड़े और डिजाइन वाली इन साड़ियों ने भारत की क्षेत्रीय कला और हथकरघा परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की.

    तिरंगा हाथ में लेकर महिलाओं ने किया डांस

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सामूहिक नृत्य किया, तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी साड़ियों से जुड़ी कहानियां साझा कीं. इस दौरान भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति उनका गर्व सााफ नजर आया.

    न्यूयॉर्क की गवर्नर ने की कार्यक्रम की सराहना

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन उन महिलाओं का सम्मान है, जो टाइम्स स्क्वायर में अपनी विरासत का गर्व के साथ जश्न मनाा रही हैं. उन्होंने आयोजन करने वाली उमा ग्लोबल की भी सराहना की और इसे महिलाओं, अल्पसंख्यकों और कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया.

    साड़ी को बताया भारतीय विरासत का हिस्सा

    भारतीय वाणिज्य दूतावास की वाणिज्य दूत (व्यापार) राजलक्ष्मी अप्पासाहेब कदम ने कहा कि साड़ी भारतीय कला, परंपरा और बुनकरों की जीवंत विरासत है. उन्होंने इसे पारंपरिक हथकरघा और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने वाला परिधान बताया, जो पीढ़ियों से चली आ रही कहानियों को भी अपने सााथ संजोए हुए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेल-चाय गिरने से खराब हुआ पसंदीदा कपड़ा? दाग देखते ही अपनाएं ये आसान तरीका

    September 18, 2026

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    September 8, 2026

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.