रायपुर। जिला रायपुर नगरीय आम निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा आज मतदान दिवस पर नगरपालिका निगम रायपुर, नगरपालिका परिषद अभनपुर, नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा तथा नगर पंचायत खरोरा के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों के सघन दौरे पर रही। उन्होंने निर्वाचन में संलग्न मतदान अधिकारियों से मतदान केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस निरीक्षण दौरा अंतर्गत रायपुर निगम क्षेत्र के दुर्गा महाविद्यालय, संत कंवर राम शासकीय स्कूल कटोरा तालाब, नगरपालिक निगम स्कूल टिकरापारा, खरोरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खरोरा तथा अभनपुर के मतदान केंद्रों का अवलोकन और जांच किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्रीमती आरा ने नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा स्थित स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया।
सामान्य प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान मतदान दल और मतदाता द्वारा किए जा रहे मतदान कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही मतदान केंद्र में बुनियादी सुविधा पेयजल, पंखा, बिजली, रैंप, व्हीलचेयर, शौचालय, छाया, मतदाता सूची आदि का अवलोकन किया।
Trending
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
- नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
- सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
- शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
- जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
