Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की
    अंतर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कल नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के माध्‍यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों को तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
    बैठक के दौरान, डॉ. चतुर्वेदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी के महत्व का उल्‍लेख किया, जिसमें कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कृषि में भारत की वर्तमान प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए इस बात पर बल दिया कि सरकार न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और आबादी के लिए पोषण सुरक्षा में सुधार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। डॉ. चतुर्वेदी ने भारत की कृषि रणनीति के महत्वपूर्ण घटकों के रूप में फसल विविधीकरण, निर्यात को बढ़ावा देने, तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाने जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण में सटीक कृषि, डिजिटल कृषि मिशन और छोटे खेतों के मशीनीकरण सहित तकनीकी प्रगति के महत्व पर भी बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कृषि में नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाने में स्टार्टअप की बढ़ती भूमिका को स्वीकार किया।
    श्री ग्रीन ने भी ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकताओं में कृषि के महत्व और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं का उल्‍लेख किया। उन्होंने कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अवसरों को तलाशने के प्रति गहरी रुचि दिखाते हुए इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। श्री ग्रीन ने व्यापार और सहयोग के लिए नए अवसरों की पहचान करने और उन्हें खोलने के लिए निरंतर जुड़ाव की आवश्यकता पर भी बल दिया। दोनों पक्षों ने कृषि-तकनीक, बागवानी, डिजिटल कृषि और कृषि मशीनरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर सहमति जताई।
    इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, आईसीएआर के प्रतिनिधियों तथा विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने भी चर्चा में सहभागिता करते हुए महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.