हर घर में किचन सिंक का इस्तेमाल रोजाना होता है। वहीं कई बार इसमें बचा हुआ खाना फंस जाता है। ऐसा होने पर सिंक जाम हो जाता है और पानी का बहाव धीमा या फिर एकदम रुक जाता है। जिसके कारण यह न सिर्फ किचन की खूबसूरती को कम करता है, बल्कि पानी फंसने के कारण इससे दुर्गंध भी आने लगती है। ऐसे में अगर आपके घर की किचन सिंक भी अक्सर जाम हो जाती है। तो इन तरीकों को आजमाने से किचन सिंक चमक उठेगा और इसमें जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी।
कास्टिक सोडा से करें किचन सिंक की सफाई
किचन सिंक की कास्टिक सोडा से सफाई करने के लिए सबसे पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।
इसके बाद कास्टिक सोडा, बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड डिश वॉश को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर स्क्रबर की सहायता से इसको सिंक के चारों ओर लगाएं।
इस लिक्विड को सिंक में लगाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही थोड़ दें।
अब स्टील के स्क्रबर और ब्रश की सहायता से सिंक को रगडऩा शुरूकर दें।
धीरे-धीरे किचन सिंक में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
यह तरीका भी कर सकते हैं ट्राई
यदि पहले तरीके से सिंक अच्छे से साफ न हुआ तो आप यह तरीका भी आजमा सकती हैं।
एक बाउल में कास्टिक सोडा और बाथरूम क्लीनर मिक्स कर लें।
इस मिक्सचर को स्क्रबर की सहायता से 20 मिनट के लिए किचन सिंक पर लगा दें।
फिर समय पूरा होने पर सिंक को स्क्रबर से रगड़ें।
इसके साथ ही सिंक के जाम को सही करने के लिए दो कटोरी कास्टिंक सोडा सिंक में डाल दें।
अब ऊपर से ठंडा पानी जालकर इसे 30 मिनट के लिए ऐसे छोड़ दें।
फिर दोबारा पानी डालकर सिंक अच्छे सो धो लें।
इस आसान तरीके से सिंक से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

