BREKING NEWS

 गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद…

गढ़चिरौली – छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुए है और एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।

इस मुठभेड़ में CC मेंबर प्रभाकर के गनमैन के भी मारे जाने की खबर भी निकलकर सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि, मरने वाले नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पहचान दिपक चिन्ना मडावी के रूप में ही है।

Related Articles

Back to top button