नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर स्रोत-आधारित इनपुट से इनकार किया। केजीरवाल ने ट्वीट कर कहा , आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था. गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के खाते में 4 सीटें गईं जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे. हालांकि चुनाव में इस गठबंधन को कोई फायदा नहीं हुआ. दिल्ली की सभी 7 सीटों पर गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, ऐसे में दिल्ली के चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन अब केजरीवाल के खंडन के बाद दोनों राष्ट्रीय दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो चुकी है.
राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है. 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था.
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

