Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    • ज़ायका छत्तीसगढ़ का: सुबह के नाश्ते में घुली परंपरा की मिठास, जानें कैसे बनाएं नरम ‘चीला’
    • डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धमतरी में भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा जीते
    छत्तीसगढ़

    धमतरी में भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा जीते

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    51 वर्षीय जगदीश रामू रोहरा धमतरी शहर के विवेकानंद नगर के निवासी हैं. बीकॉम स्नातक जगदीश रामू रोहरा के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2003 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. 2010 से 2015 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे. 2015 से 2019 तक भाजपा जिला अध्यक्ष रहे. वहीं 2019 से 2024 तक प्रदेश मंत्री रहे. 2024 से वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं. इस तरह से जगदीश रोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने उनके 22 साल के समर्पण को याद किया है.
    धमतरी में मतदान से पहले ही कांग्रेस को झटका लग चुका था. यहां पर महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया था. भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया था.
    इस पर कांग्रेस ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही है. बैज ने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में आएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.