रायगढ़, 13 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा अपनी मांगो को लेकर हड़ताल में जाने का ज्ञापन सौपा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि रायगढ़ जिले में हड़ताल संबंधी कोई भी ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है, यद्यपि हड़ताल की स्थिति में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों के लिए कम्प्यूटर आपरेटरों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। ताकि जिले के पंजीकृत कृषकों के नियत तिथि में जारी टोकन से धान खरीदी करनें में कोई भी समस्या उत्पन्न ना होए तथा आगामी आदेश तक जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप की जावेगी।
Trending
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
