Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
    मुख्य समाचार

    नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने के तुरंत बाद हुई इस पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ममता बनर्जी ने इस पूरी कार्रवाई को बीजेपी की बदले और दमन की राजनीति का पुराना फॉर्मूला करार दिया।

    लोकतंत्र का घोंटा जा रहा गला

    उन्होंने सवाल उठाया कि जैसे ही विपक्षी दलों ने एक-दूसरे का साथ देने का ऐलान किया, वैसे ही अचानक एक पुराना केस खोलकर यह गिरफ्तारी क्यों की गई? ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटों की धांधली, डराने-धमकाने की राजनीति और ‘चुनाव एजेंसी-बीजेपी’ की साठगांठ से देश में लोकतंत्र का हर दिन गला घोंटा जा रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

    पहले से जारी था गिरफ्तारी वारंट

    पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस के अधिकारी के अनुसार, प्रधान के खिलाफ पहले से वारंट जारी था और उसी के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि इस तरह राज्य में विपक्ष की राजनीति को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

    कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

    भाजपा के पूर्व मेदिनीपुर जिला नेतृत्व ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी से उसका कोई संबंध नहीं है। नंदीग्राम के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 9 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट वाली तृणमूल कांग्रेस को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। तृणमूल कांग्रेस की गुटीय लड़ाई के बीच ममता खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.