Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    • ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
    • दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
    • ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
    • नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    मुख्य समाचार

    आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

    तेज बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

    कैसे हुई घटना?

    बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

    पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार और शवों को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। 

    हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

    घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करते हुए पुलिस ने बचाव कार्य की कमान संभाली। नलखेड़ा में मौके पर पहुंचे आगर मालवा कलेक्टर और एसपी से नाराज लोगों ने नारेबाजी की है।

    मां बगलामुखी दर्शन के लिए आए थे श्रद्धालु

    मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन हेतु आए थे। लखुंदर नदी के तट पर स्थित यह मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां पूरे देश से भक्तों का तांता लगा रहता है।

    नलखेड़ा में पिछले 24 घंटों में 3.7 इंच तेज बारिश दर्ज की गई है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव रात के समय रहा। मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को एक पुलिया पार करनी पड़ती है, जिसके ठीक नीचे से एक बरसाती नाला बहता है।

    मूसलाधार बारिश की वजह से इस नाले में पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत

    September 19, 2026

    नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’

    September 19, 2026

    कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने का आरोप, FIR दर्ज

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.