Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
    • जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
    • निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नगरीय निकाय निर्वाचन : मतगणना दलों को दिया गया प्रशिक्षण
    छत्तीसगढ़

    नगरीय निकाय निर्वाचन : मतगणना दलों को दिया गया प्रशिक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर, 13 फरवरी 2025// नगर निकाय चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाली मतगणना हेतु 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को मतगणना पर्यवेक्षक व मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष प्रथम तल में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर जय शंकर उरांव, उप संचालक पंचायत एवं ईडीबीके नोडल अधिकारी विक्रम बहादुर उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर ने आयोजित प्रशिक्षण में कहा कि मतगणना कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इसलिए मतगणना संबंधी प्रावधानों व आयोग के दिशा निर्देशों और हैंडबुक का अध्ययन कर मतगणना को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों (ईडीबी) की मतगणना के संबंध में विस्तार से बताया कि सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना आरओ के टेबल में होगी। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना शुरू होने के पश्चात ही मतगणना ईवीएम के कंट्रोल यूनिट में दर्ज वोटों की गिनती से मतगणना शुरू होगी जिसमें मतगणना को सुव्यस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाना जरूरी है और गणना की प्रक्रिया को आप सब भली भांति समझ ले एवं मतगणना कक्ष में क्या करना है क्या नहीं नहीं करना है। साथ ही कहा कि मतगणना के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारी को पूरा ध्यान रखें संयुक्त कलेक्टर ने प्रशिक्षण में बताया गया कि नगरपालिका के अध्यक्ष व 15 वार्डों के पार्षद के लिए 21 मतदान केंद्रों में 11 फरवरी को मतदान हुए सभी मतदान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। मतगणना का कार्य भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अभिकर्ता एवं एजेंट को संतुष्ट करना है इसमें किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं होनी चाहिए। मास्टर ट्रेनर भगवान दास चांडक, कमलेश सिंह, ग्वाल सिंह ठाकुर ने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं के अलावा नियमों व प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं प्रशिक्षण में मतगणना कार्य के लिए नियुक्त 48 मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.