Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    क्राइम

    गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने परिजनों और पुलिस टीम को भी घर में घुसने से रोक दिया जिससे करीब दो घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला की मौत सिर में लगे धारदार हथियार की चोट और खून बहने से हो गई।

    महिला ने की थी लव मैरिज

    पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान सना नाज के रूप में हुई है जिसकी करीब एक साल पहले सलमान से लव मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन रविवार शाम अचानक यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों माने तो घटना वाले दिन हत्यारोपी देवर आमिर नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसकी भाभी सना नाज से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद के बाद इसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में बेकाबू आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाया और सना नाज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने महिला के सिर पेट और छाती पर कई वार किए। गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पति सलमान मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी फावड़ा लेकर दरवाजे पर खड़ा हो गया और किसी को अंदर नहीं आने दिया।

    हत्या करके दरवाजे पर खड़ा हो गया आरोपी

    घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोग भी आ गए लेकिन खून से सना फावड़ा देख कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर सका। इसी बीच सलमान किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने पुलिस को भी अंदर घुसने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और आग लगाने की धमकी देने लगा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से घर के अंदर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला की मौत सिर में लगी चोट से हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.