रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी की लाश फंदे पर झूलती मिली है। मृतिका की लाश मंगलवार को एस्बेस्टस छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को परिवार के सदस्य डॉक्टर के पास गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटे।
उन्होंने देखा कि लडक़ी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। लडक़ी की लाश छत पर लगे लोहे के पाइप से झूल रही थी। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

