सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। सुबह 6:45 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जिसमें मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इसी बीच सूरजपुर जिले के जयनगर के महाबीरपुर में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
पहले चरण में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर ब्लॉकों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं, बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जबकि अन्य स्थानों पर मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, संवेदनशील इलाकों या विवाद की स्थिति में मतगणना अगले दिन संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में होगी।
प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

