भोपाल 09 दिसम्बर 2024। ठंड के दिनों में हर कोई गर्म पानी से नहाना चाहता है, लेकिन भोपाल में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. महिला ने रॉड पानी में लगाई थी, लेकिन उसे निकालते समय स्विच बंद करना भूल गई और करंट लगने से महिला की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाली सपना करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, सपना के पति घटना के समय काम पर गए हुए थे और बेटी स्कूल गई हुई थी. सपना घर पर अकेले थी और उसने पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड लगाई हुई थी.
पानी जब गर्म हो गया तो सपना स्विच बंद करना भूल गई और रॉड को हाथ लगा दिया. इसी दौरान उसे बिजली का तेज झटका लगा और रॉड हाथ से चिपकी रह गई. बेटी जब स्कूल से घर आई तो मां के दरवाजा न खोलने पर उसने इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाली आंटी को दी.
जब पड़ोसियों के आवाज देने पर भी सपना ने दरवाजा नहीं खोला तो पति रितेश को जानकारी दी गई. पति के आने पर बैकडोर से जब सब अंदर गए तो देखा कि सपना फर्श पर झुलसी पड़ी है और इमर्शन रॉड का स्विच चालू है.
इसके बाद तुरंत सपना को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
