जलगांव 15 नवम्बर 2024/ महाराष्ट्र के जलगांव में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां प्रसव के बाद महिला और उसके परिजनों को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ और फुर्ती से एंबुलेंस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और कुछ ही समय में आग के शोले उठने लगे. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार, ये हादसा जलगांव शहर के हाइवे रोड पर बीती रात हुआ, एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया था, जिसकी वजह से एंबुलेंस में आग फैल गई. धमाका इतना तेज हुआ कि दूर-दूर तक आग की लपटें नजर आने लगीं. सड़क पर आने-जाने वालों में हड़कंप मच गया.
दूर-दूर तक आग के शोले नजर आए. लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों को पता चला तो घटनास्थल के पास पहुंचे और मदद की कोशिश की. एंबुलेंस के ड्राइवर ने मरीज और उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इस हादसे के पीछे मुख्य वजह ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट माना जा रहा है. अभी यह साफ नहीं है कि सिलेंडर में विस्फोट क्यों हुआ, लेकिन प्राथमिक जांच में सिलेंडर में तकनीकी खराबी का अनुमान लगाया जा रहा है. धमाके के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. एंबुलेंस में ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है, इसके लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है. यह टीम सिलेंडर की क्वालिटी और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी.
घटना के बाद लोग कहते नजर आए कि यदि ड्राइवर ने सतर्कता न बरती होती और समय पर फुर्ती न दिखाता तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था. प्रशासन को एंबुलेंस में सुरक्षा मानकों की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
Trending
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
- BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार

