रायगढ़, 28 जनवरी 2025/ जिले के नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के.डी.कुंजाम (आईएएस) आज जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंचे।
सामान्य प्रेक्षक के.डी.कुंजाम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नाम निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिवस कलेक्टोरेट पहुंचकर नाम निर्देशन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ नगरीय निकाय अंतर्गत विभिन्न कक्ष में महापौर एवं पार्षद पद हेतु लिए जा रहे नाम निर्देशन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी ली। अभ्यर्थियों ने बताया कि यहां किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नाम निर्देशन कार्य को सावधानी पूर्वक करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन श्री समीर बड़ा भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए प्रेक्षण कार्य हेतु रायगढ़ जिले के समस्त नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के लिए सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के.डी.कुंजाम (आईएएस 2009) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
Trending
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

