सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मेवा (Dry Fruits) की तासीर हल्की गर्म होती है। इसलिए इन्हें पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे पानी में भिगोकर नहीं बल्कि भूनकर खाने से ज्यादा फायदा होता है। ये ड्राई फ्रूट है मुनक्का, जिसे भूनकर और काला नमक लगाकर खाने से कई गुना ज्यादा लाभ होता है। मुनक्का पेट और आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। रोज मुनक्का खाने से शरीर में ताकत आती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जानिए मुनक्का को कैसे भूनते हैं और इसे कैसे खाते हैं। मुनक्का खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
मुनक्का को भूनकर कैसे खाएं?
एक दिन में आप 6-7 मुनक्का आसानी से खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तवा गर्म करें। अब इस पर मुनक्का को गर्म करने के लिए रखें। हल्का दबाकर भूनें बहुत ज्यादा जलाना नहीं है। बस मुनक्का को गर्म सा करना है। अब मुनक्का के अंदर से बीज निकाल दें और यहां थोड़ा से काला नमक लगा लें। इसी तरह 6-7 मुनक्का खा लें। ये मुनक्का पेट के लिए बहुत फायदेमंद हो जाते हैं। काला नमक लगाकर मुनक्का खाने से इसके फायदे कई गुना और बढ़ जाते हैं।
मुनक्का खाने के फायदे
रोज मुनक्का खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे सीजनल बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। खासतौर से ठंड के दिनों में भुना मुनक्का रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
भुना और काला नमक लगा मुनक्का खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को मुनक्का दूर भगाता है।
पेट के रोगियों के लिए मुनक्का सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। इससे पाचनतंत्र दुरुस्त होता है। मुनक्का को डाइजेशन के लिए बेहतरीन माना जाता है।
मुनक्का आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। मुनक्का खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
मुनक्का में कैल्शियम के अलावा ऐसे कई दूसरे विटामिन भी पाए जाते हैं जो हड्डी और दातों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं। मुनक्का खाने से ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
इसके अलावा आंखों के लिए मुनक्का खाना फायदेमंद साबित होता है। मुनक्का विटामिन ए और बीटा कैरोटिन का अच्छा सोर्स है।
Trending
- ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
- प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
- छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
- छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
- करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

