रायगढ़, 13 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विमल तिर्की के मार्गदर्शन में स्टॉफ द्वारा सघन गस्त कर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें वृत्त रायगढ़ (उत्तर) में श्री जितेश नायक एवं सुश्री रागिनी नायक,आबकारी उप निरीक्षकों ने वार्ड क्रमांक 05, सांगीतराई, रायगढ़ में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(बी) 2(बी) तहत् 1.026 किलोग्राम गांजा आरोपी भगतदास महंत उम्र-45 वर्ष, साकिन-सांगीतराई, थाना-जूटमिल के रिहायशी मकान के शयनकक्ष से जप्त कर आरोपी को रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया। रायगढ़ जिले में आबकारी अमला द्वारा सघन गस्त किया जाकर एवं आबकारी से संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। आबकारी जॉच चौकियों में भी वाहनों की जॉच निगरानी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक याजेन्द्र मेहर, आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर, लोकेश नेताम एवं कुलदीप ठाकुर की भूमिका रही।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

