Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
    • जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
    • निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण
    छत्तीसगढ़

    मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद, 13 फरवरी 2025। नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के 08 नगरीय निकायों में शनिवार 15 फरवरी को होने वाले मतगणना कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स के अलावा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि 15 फरवरी को मतगणना स्थल में निर्धारित समय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मतगणना अधिकारियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं मतगणना के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एनके यादव एवं विजय देवांगन के द्वारा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी ईवीएम के माध्यम से काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना सुपरवाईजर के कार्य, ईवीएम मशीन के गणना टेबल में पहुँचने के बाद मशीनों को खोलने एवं अन्य सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा गणना सुपरवाईजर द्वारा भरे जाने वाले गणना परिणाम पत्रक मतपत्र के लेखा भाग-02 एवं 21(क) के भरने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई है। इस दौरान मतदान अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिणामों के ऐलान के प्रक्रिया आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.