गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 में 14 फरवरी को तीसरे दिन मुख्य मंच के प्रमुख आकर्षण हास्य व्यंग्य के कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे होंगे। वे अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदाएगें। साथ ही गरिमा दिवाकर की टीम और आरती बारले की टीम द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ संस्कृति की झांकी लोकगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी।
सांस्कृतिक मंच में दोपहर 3 से 7 बजे तक छग के प्रसिद्ध कलाकार सुखदेव बंजारे पंथी नृत्य करेंगें। कु. रितिका सिकट छत्तीसगढी रिमिक्स का मनमोहक प्रदर्शन अपनी कला के माध्यम से करेंगी। अजय करमोकर संगीत से समा बांधेगें। महेंद्र सिंह चौहान पंडवानी गायन से दर्शकों को महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को बताएगें। सुश्री भुनेश्वरी की टीम मानस गायन से भक्तिमय माहौल बनाएगी। इनके अलावा दुर्गा रानी जायसवाल लोक कला मंच, रंजमत बाई कंवर, मुकेश कुमार नेताम मांदरी नृत्य, अर्जुन चेलक मंगल भजन, जगराता ग्रुप, नारद चक्रधारी, भगवंतीन कुर्रे सांस्कृतिक मंच पर झमाझम प्रस्तुति देंगें।
Trending
- भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
- गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
- ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
- दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
- जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
- निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

