Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
    • धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
    • विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन आरू साहू ने दी धमाकेदार प्रस्तुति
    छत्तीसगढ़

    राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन आरू साहू ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मंच पर लोकप्रिय लोक गायिका ओजस्वी (आरु) साहू ने अपनी सुमधुर आवाज में जबरदस्त छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। राम सिया राम सिया राम सिया राम जय जय राम … गाने से शानदार एंट्री लेकर को पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद नॉन स्टॉप मनमोहक गीतों से नन्हीं सी बालिका ने सबका दिल जीत लिया। मं
    च पर वो मैया धुक-धुक महू ल नचाई दे …, मेरे प्रभु राम का लाल निशान लहराएगा, मेरे भारत का बच्चा बच्चा एक जय राम… तरी-हरी नाना मोर सुवा ना ..सुवा बोलत हे न .. मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे … राउत नाचा … चना चोर गरम राजा…जैसे गीतों से मंच में धूम मचा दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों श्रद्धालु भी गीतों को सुन जमकर थिरके। मंच में प्रदेश भर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने भी शानदार रंगारंग कार्यक्रम से देश एवं प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित किया।
    इसी प्रकार दूसरे सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धनेश्वर मानस मंडली द्वारा रामायण पर व्याख्यान दिया गया। कबीरधाम कवर्धा से आई पंथी नृत्य पार्टी ने बाबा घासीदास चरित्र पर शानदार प्रस्तुति दी। इसी मंच पर आरंग गोविंदा से आए कलाकारों ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्यांगनाओं ने मोर पंख से श्रृंगार कर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। बिरेझर से आए नव जागृती मंडली की गिरिजा देवी ने मां शारदे की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मानस की चौपाइयों की व्याख्या से समापन किया। उन्होंने शबरी द्वारा राम को खिलाए झूठे बेर प्रसंग का वर्णन किया। भजन संध्या में श्वेता तिवारी ने एक से एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसे दर्शको ने खूब सराहा। तोला दुर्गा कहो कि मां काली…., डोरी सांस के….., शिव मेरा मंदिर… भजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हीं बालिका आश्विका शर्मा ने सुंदर भाव-भंगिमा के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया। संदीप बेनर्जी सुगम संगीत की धुन में दर्शक खो गए। घनश्याम ठाकुर कर्मा नृत्य, दिप्ती बांधे की टीम ने पंथी नृत्य की बहुत जबरदस्त प्रस्तुति दी। इस मंच पर प्रकाश अनंत, मनोज आडिल, सतीश साहू की टीम ने लोक कला मंच से छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को सुवा कर्मा ददरिया, सरगुजा, आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.