गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प के छठवें दिन छत्तीसगढ के सबसे बडे मंच पर बालीवुड पार्श्व गायक असीत त्रिपाठी की झमाझम प्रस्तुति होगी। इसी मंच पर छत्तीसगढ की प्रसिध्द मानसगायन पिंकी वर्मा की टीम अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें। किरण शर्मा लोक कलामंच द्वारा छत्तीसगढ की लोककलाओ की झांकी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी जाएगी।
वही स्थानीय कलाकारो द्वारा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य मंच के सामने बने डोम में पुनाराम यादव की टीम राउतनाचा, चेतनलाल यादव ग्रुप अखाडा के माध्यम से विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करेगें। पार्वती साहू पंडवानीगायन, बंटी खत्री ‘कबीर’ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगें। लीला देवी साहू की टीम मानस गायन, श्याम बाबू लाकी लोक कलामंच की बेहतरीन प्रस्तुति होगी। बाहरू राम धीवर भजन की सुमधुर प्रस्तुति देंगे। लोकेश ध्रुव माता के जगराता की बेहतरीन प्रस्तुति होगी। वर्षा देवांगन शास्त्रीय नृत्य, प्रांजल सिंह भरथरी गायन और अभिषेक सोनकर लोक कलामंच की एक से बढकर एक प्रस्तुति देगें।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

