गरियाबंद 14 फरवरी/ 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ हो गया है। राजिम मेला में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है। राजिम बस स्टैंड से मेला मैदान पहुंचने के लिए निशुल्क बस चलाया जा रहा है। इस बस सेवा का लाभ लेते हुए प्रतिदिन सैकड़ों लोग मेला मैदान पहुंच रहे हैं। साथ ही बस से ही वापिस लौट रहे हैं। बता दें कि इस बार राजिम कुंभ कल्प नवीन मेला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्य मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टाल, फूड जोन, पंचकोशी धाम पर आधारित झांकी, मीना बाजार, मधेश्वर पहाड़ की झांकी आदि की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं पुराने मेला मैदान में संत समागम, महानदी आरती, टेंट सिटी, मनोरंजन झांकी और विभागीय स्टॉल आदि देखने को मिलेगा। परिवहन विभाग के रविंद्र ठाकुर ने बताया कि राजिम बस स्टैण्ड में परिवहन विभाग द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने बताया कि राजिम बस स्टैंड से नवीन मेला मैदान पहुंचाने के लिए 2 बस की श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहेगी।
Trending
- ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
- BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
- क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
- महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
- ज़ायका छत्तीसगढ़ का: सुबह के नाश्ते में घुली परंपरा की मिठास, जानें कैसे बनाएं नरम ‘चीला’
- डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!
- भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
- गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी

