Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायगढ़»वार्डों में हो रहा ईवीएम डेमो प्रदर्शन
    रायगढ़

    वार्डों में हो रहा ईवीएम डेमो प्रदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत रायगढ़ नगर निगम सहित समस्त नगरीय निकायों में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 9 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। ईवीएम जागरूकता अभियान के तहत रायगढ़ नगर निगम, नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईवीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईवीएम डेमो प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है। जिससे मतदाता निर्भीक और सटीक मतदान कर सकें।
    नगरीय निकाय में ईवीएम से होगा मतदान
    नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसके तहत समस्त नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान होगा। जिसमें पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेल लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, इसकी पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा। जिसकी पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, जिसका तात्पर्य होगा मतदान संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.