उत्तर बस्तर कांकेर 11 दिसंबर 2024/ जिले के शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुये हिग्राहियों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर एवं एमसीएच अलबेलापारा कांकेर में 11 से 14 दिसम्बर तक, सांस्कृतिक भवन भंडारीपारा वार्ड कांकेर एवं आंगनबाड़ी भवन लट्टीपारा वार्ड में 11 से 12 दिसम्बर तक, सामुदायिक भवन संजयनगर वार्ड कांकेर एवं वाचनालय भवन मांझापारा वार्ड कांकेर में 13 से 14 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करवाने हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से उपरोक्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को रूपये 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही जिनका पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी दोबारा पंजीयन, केवायसी करवाना आवश्यक है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव द्वारा जिले के पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड अपने नजदीकी शिविर स्थल में जाकर पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
