Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता
    • आखिर कौन थीं शिवानी, जो 3 लोगों को दे गईं जिंदगी, जिनकी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की?
    • पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात …
    • छत्तीसगढ़ :कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या…
    • अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • थार नहीं दिलाई तो पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा: बोला- सैलून चलाकर इतना कमाती, एक कार नहीं दिला सकती…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए पुरस्कार
    • जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»थार नहीं दिलाई तो पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा: बोला- सैलून चलाकर इतना कमाती, एक कार नहीं दिला सकती…
    क्राइम

    थार नहीं दिलाई तो पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा: बोला- सैलून चलाकर इतना कमाती, एक कार नहीं दिला सकती…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब- लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेआम बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है फिर बालों से पकड़कर उन्‍हें सड़क पर पटक देता है और लातों से बुरी तरह मारता है. सड़क पर हो रही इस हैवानियत और महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए. पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह महिला की जान बचाई. इसके बाद उन्होंने तुरंत महिला के परिजनों को फोन कर हमले की जानकारी दी. पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को पूरी घटना की शिकायत देते हुए CCTV फुटेज सौंप दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि थार कार की डिमांड के बाद आरोपी अब बाइक की डिमांड कर रहा था.

    पीड़िता का नाम ट्विंकल है जो अपना सैलून चलाती हैं. वहीं, आरोपी पति रितीश शर्मा मेडिकल लाइन में काम करता है. रितीश के माता-पिता नहीं हैं और वह अकेला ही रहता था. रितीश की यह पहली शादी थी, ट्विंकल की यह दूसरी शादी है. करीब 2 साल पहले ट्विंकल का अपने पहले पति से तलाक हुआ था, जिससे उनका एक 7 साल का बेटा भी है. तलाक के केस के दौरान ही उसकी मुलाकात रितीश से हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई और पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दोनों जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रह रहे थे.

    आरोप है कि शादी के महज 3 महीने बाद ही रितीश ने अपने शौक पूरे करने के लिए पत्नी से थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी. चूंकि लड़के के माता-पिता नहीं हैं, इसलिए यह कोई पारंपरिक दहेज का मामला नहीं था, बल्कि रितीश का अपना लालच था. थार को लेकर घर में रोज क्लेश होने लगा. विवाद बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता करवाया गया जिससे कुछ दिन के लिए मामला शांत हो गया.

    थार की मांग बंद होने के कुछ महीने बाद ही रितीश ने बाइक मांगनी शुरू कर दी. घटना वाले दिन बाइक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान होकर ट्विंकल खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के पास चली गई. लेकिन रितीश वहां भी पहुंच गया और सरेआम उसे पीटना शुरू कर दिया. सड़क पर घसीटकर मारने की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेले से लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार

    October 24, 2026

    यमुनानगर में मां के साथ रिश्ते से खफा बेटे ने शिव कुमार की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रिस्ते सिर्फ नाम के पिता ने टांगी से वार कर 40 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या, गांव में सनसनी

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.