भोपाल 02 दिसम्बर 2024। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुसाइड का एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. भोपाल की शूटिंग अकादमी में रहकर शूटिंग सीख रहे एक 17 साल के लड़के ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. गोली लगने के बाद लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता खेल विभाग में ही सीनियर अफसर हैं. पुलिस के मुताबिक शूटर का नाम यथार्थ रघुवंशी है. यथार्थ ने खुद को शॉट गन से छाती पर गोली मारी है. यह पूरा घटनाक्रम रेस्ट रूम में हुआ है. मृतक यथार्थ रघुवंशी मध्य प्रदेश के ही अशोक नगर का रहने वाला था. उसके पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी हैं. पुलिस के मुताबिक यथार्थ पिछले 2 सालों से शूटिंग अकादमी में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था. सुसाइड का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. मामला रातीबड़ थाना इलाके का है. पुलिस यथार्थ के परिजनों के बयान लेकर अकादमी स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
- अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
- अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
- दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

