गरियाबंद 13 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए शासन-प्रशासन द्वारा शानदार व्यवस्था की गई है। मेला अंदर पहुंचने के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया। जिसे देख मेलार्थी एकाएक आकर्षित हो रहे हैं। इसी तरह नदी में बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल एवं भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
राजिम मेला पहुंचने वाले श्रद्धालु पहले श्री राजीव लोचन के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीधे त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव के दर्शन कर रहे हैं। इस बार कुलेश्वर महादेव पहुंचने वाले हर श्रद्धालुओं ने मंदिर में बने विशाल और भव्य प्रवेश द्वार को देख काफी रोमांचित हो रही है। श्रद्धालुओं ने प्रवेश द्वार प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके बनने से हम लोग कुछ समय के लिए भ्रमित हो गए थे कि भगवान महादेव मंदिर पहुंचने का रास्ता कौन सा है? लेकिन जब इस प्रवेश द्वार से हम लोग कुलेश्वर महादेव के गर्भगृह में पहुंचे, तो बहुत ही शांति और श्रद्धा की अपार अनुभूति हुई।
राजस्थानी राज महल प्रवेश द्वार की थीम पर बना यह द्वार अनायास ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो रहा है। इस प्रवेश द्वार के बनने से कुलेश्वर मंदिर की भव्यता और भी अधिक बढ़ गई है।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

