अमेठी। उत्तरप्रदेश में अमेठी के गौरीगंज में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार लोग सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं। वहीं से बरात में शामिल होने अमेठी के गौरीगंज स्थित एक गांव को आए थे।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

