मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रोड नंबर-11 पर एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया. इससे बस क्षतिग्रस्त हो गईहादसा दोपहर 2:50 बजे हुआ. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और व अन्य कई स्कूली बच्चे घायल हो गए. ये बस यूनिवर्सल स्कूल (तिलक नगर) की थी.इस हादसे के बाद बच्चो में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बच्चों को बचाने और मदद के लिए दौड़ पड़े.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ है. बस जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी, तभी उसके ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा. इस दुर्घटना में 10 बच्चे घायल हो गए थे. इनमें से 5 छात्रों को जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, 4 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, इस दुर्घटना में विहान श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त कई बच्चे अंदर ही थे. बस ड्राइवर, कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया. सभी बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन एक छात्र पेड़ की चपेट में आ गया.

