रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ क्षितिज अपार संभावनाएं योजनान्तर्गत जिले के माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र तथा छात्राओं को क्रमश: 2 हजार एवं 5 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदाए किए जाने का प्रावधान है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्राप्त कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों की सूची जारी की गई है। जिसमें माध्यमिक परीक्षा कक्षा 10वीं में शा.उ.मा.शा.महलोई, विकासखण्ड तमनार से अमीषा नायक 90.33 प्रतिशत एवं 77.16 प्रतिशत अंक के साथ रोहन चौहान शामिल है। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 12 वीं में जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती हा.से.स्कूल किरोड़ीमल नगर रायगढ़ से रविशंकर पटेल 70.2 प्रतिशत एवं शा.उ.मा.वि.खडग़ांव विकाखण्ड धरमजयगढ़ से रिंकी राठिया 69.2 प्रतिशत शामिल है। इस संबंध में यदि किसी दिव्यांग छात्र-छात्रा को आपत्ति हो तो वे समुचित प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण रायगढ़ में 5 दिसम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Trending
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
- बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
