Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज, इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक
    मनोरंजन

    10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज, इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Friday Theatre Releases: अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाकर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 12 जून आपके लिए खास रहने वाला है. इस शुक्रवार रोमांस, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और एमिली ब्लंट जैसे सितारे दर्शकों का एंटरटेंमेंट करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में सबकुछ.

    Main Vaapas Aaunga

    दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ एक इमोशनल-रोमांटिक कहानी है. फिल्म प्यार, बिछड़ने और अपनी पहचान खोजने की जर्नी को दिखाती है. कहानी भारत के विभाजन के दौर में सेट की गई है, जब लाखों लोगों की जिंदगी अचानक बदल गई थी.

    Haunted 3D: Echoes Of The Past

    हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ आ रही है. मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर यह फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और इसमें AI से तैयार किए गए विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे.

    Governor

    मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ एक हिस्टोरिकल पॉलिटिकल थ्रिलर है. फिल्म भारत के 1990 के आर्थिक संकट के दौर की कहानी दिखाती है. इसमें उन फैसलों और घटनाओं को दिखाया गया है, जिसने देश की इकॉनमी पर असर डाल था.

    Disclosure Day

    एमिली ब्लंट की यह फिल्म साइंस फिक्शन और थ्रिलर का मेल है. कहानी एक मौसम वैज्ञानिक और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की है, जो एक ऐसे राज का पता लगाने की कोशिश करते हैं जिसे सरकार छिपाना चाहती है. फिल्म में एलियन लाइफ और सरकारी रहस्यों का एंगल भी देखने को मिलेगा.

    Backrooms

    ‘बैकरूम्स’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है. कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसे एक रहस्यमयी दरवाजा मिलता है. उस दरवाजे के पीछे अंतहीन कमरों की एक अजीब दुनिया होती है. वहां जाने के बाद वह गायब हो जाता है और फिर उसकी तलाश शुरू होती है.

    Bharat Bhhagya Viddhaata

    यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है. फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी. कहानी उन लोगों की है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की मदद की थी.

    Heer Sara

    ‘हीर सारा’ दो महिलाओं की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म है. मानवी गगरू और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दोनों किरदार मोटरसाइकिल से इंदौर से पुडुचेरी तक का सफर तय करती हैं और इस दौरान जिंदगी को नए नजरिए से समझती हैं.

    Scary Movie 6

    हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘स्केरी मूवी 6’ भी रिलीज हो रही है. फिल्म में पुराने पसंदीदा किरदार फिर से लौट रहे हैं. इस बार एक नया किलर उन्हें निशाना बनाता है और इसके बाद शुरू होता है डर और हंसी से भरा सफर.

    Habeebi

    तमिल फिल्म ‘हबीबी’ एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म एक ऐसे लड़के और लड़की की कहानी दिखाती है जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन समाज और परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ होते हैं.

    Uttara

    कन्नड़ फिल्म ‘उत्तरा’ एक पारिवारिक ड्रामा है. कहानी भारत नाम के ट्रक ड्राइवर की है, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी और के साथ रिश्ते में है. इसके बाद उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.