रांची। राजधानी रांची में जेपीएससी- जेएसएससी में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले चार दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे थे।
बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों और आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा देवेंद्र की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की।
सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने चार दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। बताया गया कि वह पिछले चार दिनों से अन्न-जल त्याग कर आंदोलन कर रहे थे।

